फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की दरियादिली : गरीब छात्र को पढ़ाई के लिए दिया अपना कीमती लैपटॉप, बेहतर अधिकारी होने का निभाया फर्ज

Wed, 19 Jul 2023 09:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में गरीब छात्र की पढ़ाई और उसके सपने पूरे करने के लिए एसडीएम ने अपना कीमती लैपटॉप छात्र को दे दिया। छात्र की मदद कर अधिकारी ने बेहतर अफसर होने की मिसाल पेश की है। उनके इस प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है।
विज्ञापन
SDM - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गरीब छात्र की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए एसडीएम बेहट दीपक कुमार ने छात्र को अपना लैपटॉप देेकर अच्छे नागरिक के साथ बेहतर अधिकारी होने का फर्ज निभाया।

विज्ञापन


छात्र सागर सिंह रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष का छात्र है, जो गंगोह ब्लॉक के गांव बुड्ढाखेड़ा का रहने वाला है। उसके पिता सिताब सिंह किसान है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से छात्र सागर पढ़ाई के लिए लैपटॉप नहीं ले पा रहा था। इससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

विज्ञापन

पिछले दिनों नकुड़ में उप जिलाधिकारी रहे दीपक कुमार को उसने अपनी परेशानी बताई। जिस पर वर्तमान में एसडीएम बेहट दीपक कुमार ने उन्हें मदद का भरोसा दिया। छात्र सागर सिंह बुधवार को एसडीएम दीपक कुमार के पास पहुंचे और लैपटॉप लेने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद एसडीएम ने छात्र की पढ़ाई बाधित ना हो इसका ध्यान रखते हुए अपना लैपटॉप छात्र को दे दिया।

एसडीएम की इस दरियादिली की सभी ने तारीफ की है। छात्र के परिजनों ने एसडीएम का आभार जताया है। बेहट एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि छात्र के सुनहरे भविष्य के लिए उन्होंने अपना लैपटॉप दिया है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित ना हो और वह पढ़ाई पूरी करके अपने सपनों को साकार कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें