फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बा सरधना में बढ़ती जाम और अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से देखते हुए एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने प्रशासनिक विभागों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कार्यालय से जारी आदेश में नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सरधना और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को संयुक्त रूप से सड़क पर अवैध कब्जों को हटाने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि सरधना के प्रमुख चौराहों में अशोक की लाट, देवी मंदिर चौराहा, बिनौली रोड चौपला, कालंद चुंगी और पुराना बस स्टैंड पर सड़क के किनारे अवैध निर्माण और दुकानों के कब्जे के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। इससे रोजमर्रा की आवाजाही में कठिनाई के साथ-साथ झगड़े और झड़प जैसी परिस्थितियां बन रही हैं, जो कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन

इससे पहले सरधना व्यापार मंडल ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जाम और अतिक्रमण के स्थायी समाधान की मांग की थी। व्यापारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कहा कि नियमों के अनुसार तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए और की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए। व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें