फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राशन की कालाबाजारी पर एसडीएम ने गठित की जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से की सहयोग की अपील, जानकारी देने वालों का नाम रहेगा गोपनीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को विशेष जांच टीम गठित करने के निर्देश जारी किए हैं।
एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग लंबे समय से सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन की हेराफेरी में लिप्त हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि उन्हें ऐसे किसी व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो वह तुरंत प्रशासन को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जनता की भागीदारी और पारदर्शिता के माध्यम से प्रभावी होगी। राशन वितरण व्यवस्था को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण और आकस्मिक छापा मारने की भी योजना तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष तत्कालीन एसडीएम के नेतृत्व में भी ऐसी कार्रवाई की गई थी। उस दौरान मंडी समिति में चावल से लदा एक ट्रक पकड़ा गया था और लोकप्रिय रोड सहित कई गोदामों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में गेहूं और चावल का अवैध भंडार बरामद किया गया था।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी ने राशन में धांधली की तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनता से आह्वान किया कि वह प्रशासन का सहयोग करें ताकि क्षेत्र में पारदर्शी और न्यायपूर्ण वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें