फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर-17 में एसडी येलो और 14 में विजन ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज के मैदान में बुधवार को हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्ग में एक-एक मैच खेला गया। अंडर-17 में एसडी येलो और अंडर-14 में विजन एकेडमी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला अंडर-14 वर्ग में विजन एकेडमी और लिटिल स्टार टीम के बीच हुआ। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए भरपूर प्रयास किए। मैच की समाप्ति के कुछ क्षण पहले विजन एकेडमी की टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इसमें कार्तिक यादव ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। वहीं अंडर-17 वर्ग में मुकाबला एसडी येलो और सेवन स्टार टीम के बीच मैच हुआ। एसडी येलो टीम की ओर से मैच के 22वें मिनट में अर्पित शर्मा और 34वें मिनट में अमन शर्मा ने गोल कर टीम को 2-0 जीत दिलाई। विजेता टीमों को हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने सम्मानित किया। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी, सक्षम शर्मा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें