फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हॉकी प्रतियोगिता में एसडी सदर की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज में चल रहे हॉकी समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। कैंप में चल रही हॉकी लीग में शनिवार को फाइनल मुकाबले में एसडी सदर की टीम ने डीएवी स्कूल की टीम को 2-1 से हराया।
हॉकी कोच जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से एसडी सदर में हॉकी कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान अंडर-14 वर्ग में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को लीग के फाइनल मैच में एसडी सदर ने मैच जीता। इसमें एसडी सदर टीम की ओर से 22वें मिनट में मयंक त्यागी ने 46वें मिनट में नित्कर्ष ने अपनी टीम के लिए गोल किए। डीएवी टीम की ओर से अनमोल चौहान ने अपनी टीम के लिए 48वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजन एकेडमी, सेवन स्टार, एसडी ब्लू, एसडी रेड, डीएवी सदर, रोजमेरी, यंग्स जूनियर आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह, राजेंद्र पिथोरिया, बलवंत सिंह, आकाश चौहान आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अंडर-17 वर्ग में भी फाइनल मुकाबला होगा जो 11 जून को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें