फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडी सदर टीम ने हॉकी प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
एसडी सदर ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर मैदान में सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। फाइनल मुकाबले में एसडी कॉलेज टीम ने डीएवी को 5-2 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
कोच जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 60 मिनट के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पूरे मैच में एसडी सदर टीम के हॉकी खिलाड़ियों का दबदबा रहा। एसडी सदर की ओर से मैच के पांचवें मिनट में मयंक प्रजापति, 11वें मिनट में अनमोल चौहान , 22वें मिनट में अर्पित शर्मा, 40वें मिनट में वंश सिंघल, 42वें मिनट में अनमोल गोस्वामी ने अपनी टीम के लिए एक-एक निर्णय गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी स्कूल टीम की ओर से कृष्णा लोदी व नवनीत सैनी ने गोल किया। मैच के निर्णायक कौशल चौधरी एवं आकाश चौहान रहे। मैच के बाद मुख्य अतिथि थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह, राजेंद्र पिथोरिया, रविंद्र पाल विहान, राजेश शेट्टी, नियामुद्दीन (रेस क्लब) आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें