फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए एसडी सदर की टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 17वीं जमन लाल शर्मा मेमोरियल सब जूनियर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 नवंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में मेरठ के एसडी सदर की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को ट्रायल के आधार पर टीम का चयन किया गया। हॉकी कोच जोगिंद्र सिंह ने बताया कि ट्रायल के बाद टीम में अनमोल चौहान, मयंक, मनीष, लक्की शर्मा, शिवम, श्लोक, नित्कर्ष, मयंक त्यागी, यश, दीपांशु, बिलाल, रुद्र, नवनीत का चयन किया गया। टीम के चयन के मौके पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने टीम को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, कॉलेज प्रबंधन ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें