फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रविंद्रपुरी में दूषित पानी से संक्रमण फैला, 14 लोग बीमार

विज्ञापन
सदर क्षेत्र के रविंद्रपुरी में दूषित पानी पीने से बीमार लोग कैंटोनमेंट अस्पताल में उपचाराधीन।..
विज्ञापन
मेरठ। सदर के रविंद्रपुरी में कैंट बोर्ड की लापरवाही से घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। इसको गंदा पानी पीने से महिला, बच्चे और पुरुषों को उल्टी-दस्त होने लगे। हालात खराब होने पर लोगों को कैंटोनमेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया। संक्रमण फैलने के कारण लोग बीमार और अस्पताल में भर्ती होने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। इस पर कैंट बोर्ड के अफसरों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पानी की पाइपलाइन की जांच कराने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

रविंद्रपुरी में घरों की पाइप लाइन में गंदा पानी पहुंच रहा है। शिकायत करने के बावजूद भी समाधान नहीं हुआ। मजबूरन लोग गंदा पानी पी रहे हैं। इससे यहां पर संक्रमण फैल गया है। बृहस्पतिवार को कैंटोनमेंट अस्पताल में रविंद्रपुरी के 14 लोग भर्ती हुए। अस्पताल में भर्ती लोगों ने बताया क गंदा पानी के चलते डायरिया फैल गया है। दावा किया है कि शायद ही कोई घर बचा होगा, जिसमें बच्चे और महिला बीमार न हो। लोगों ने गंदा पानी और स्थानीय लोगों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल कर दी।
कहा कि पीने के पानी की खराब गुणवत्ता के बारे में कैंट बोर्ड के अफसरों को जानकारी दी। अस्पताल में भर्ती लोगों ने भी अपनी-अपनी वीडियो बनाकर कैंट इलाके के सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कैंट बोर्ड के अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाया है। अस्पताल में भर्ती होने में सफाई कर्मचारी नेता वीरेंद्र उर्फ बिट्टू भी शामिल हैं। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उनका उचित उपचार किया जा रहा है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जाकिर हुसैन ने वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल पाइपलाइन की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की शुक्रवार को विस्तृत जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


पाइप लाइन और पानी की टंकी की जांच कराएंगे
छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि रविंद्रपुरी में दूषित पानी से फैली बीमारी ने एक बार फिर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे मामले की शुक्रवार को विस्तृत जांच कराई जाएगी। इसमें पाइपलाइन और पानी की टंकियों के पानी की गुणवत्ता की जांच भी कराएंगे।

सदर क्षेत्र के रविंद्रपुरी में दूषित पानी पीने से बीमार लोग कैंटोनमेंट अस्पताल में उपचाराधीन।..

सदर क्षेत्र के रविंद्रपुरी में दूषित पानी पीने से बीमार लोग कैंटोनमेंट अस्पताल में उपचाराधीन।..

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें