मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के नेफ्रोलॉजी व डायलिसिस विभाग में विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने वायु प्रदूषण पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की और भगवान श्रीराम के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. स्नेह लता वर्मा, जूनियर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। ब्यूरो