सुनील कैथवास.... एसडी सदर इंटर कॉलेज में हॉकी के फाइनल में खेलते एसडी रेड और 7 स्टार ब्लू टी-शर
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बाल दिवस के मौके पर आयोजित दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसडी रेड ने 2-1 से जीता। फाइनल मैच एसडी रेड और सेवन स्टार टीम के बीच हुआ। एसडी रेड की टीम ने आक्रामक खेल का रुख अपनाया। मैच के समाप्ति के 5 मिनट पहले टीम के फारवर्ड खिलाड़ी वंश गिरी ने निर्णायक गोल कर मैच 2-1 से जीत लिया। 7 स्टार टीम की ओर से एकमात्र गोल राघव प्रजापति ने किया। मैच के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि थाना सदर एसएसआई दलबीर सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, उप प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, इकलाख अहमद, सोनू शर्मा, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंद्र सिंह, कौशल, भावेश आदि रहे। संवाद