सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में प्रिया ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम, वंशिका ने 84.80 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और भावना ने 84.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया।
इंटरमीडिएट में मंशा ने 82.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अलफिशा ने 80 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और लवी सैनी ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य वंदना मित्थल रस्तोगी ने सभी छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
ईकड़ी गांव स्थित जनता जागृति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार ने हाईस्कूल में रिया ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वंशिका ने 80.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और तुलसी ने 80.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में आशा ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आदित्य ने 77 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और ईशा ने 74.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।