फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडी ब्लू ने विजन एकेडमी को 3-2 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे हॉकी समर कैंप में शनिवार को विजन एकेडमी और एसडी ब्लू टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एसडी ब्लू की टीम ने 3-2 से जीत प्राप्त की। दोनों ही टीम मैच के समाप्ति तक 0-0 पर थीं। इसलिए मैच का निर्णय पेनल्टी शूट आउट से किया गया। दोनों टीमों के तरफ से पांच पांच स्टॉक करने का फैसला किया गया। एसडी ब्लू टीम की ओर से ताल्हा मोहम्मद, अंश त्यागी और मयंक पाल ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए जबकि विजन एकेडमी टीम की ओर से वंश गिरी व मोना ने अपनी टीम के लिए गोल दागे। हॉकी कोच जोगेंद्र सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें