मेरठ। सपा विधायक अतुल प्रधान को शनिवार रात सकौती टांडा में पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी कहासुनी भी हुई। अतुल प्रधान का कहना था कि उन्हें बुलंदशहर जिले के वहांपुर गांव में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होना है। वे रविवार (10 मई) को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में वहां जा रहे थे। उनका किसानों से मिलने और उनकी समस्याओं को जानने का कार्यक्रम निर्धारित था। हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी। कई थानों की पुलिस, सीओ कंकरखेड़ा और सीओ मवाना ने मिलकर उन्हें सकौती टांडा में रोका। विधायक को सरधना विधानसभा क्षेत्र में लोगों के दुख-सुख और अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं होने दिया गया।