फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईदगाह पर पुलिस से हुई धक्कामुक्की, हंगामा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सुबह ईदगाह पर नमाज के दौरान ईदगाह भर जाने पर लोगो को पुलिस ने रोका लोगो की पुलिस
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जब ईदगाह की क्षमता पूरी हो गई तो पुलिस ने बड़ी संख्या में नमाजियों को बाहर रोक दिया। पुलिस ने लोगों को ईदगाह की क्षमता पूरी होने की बात बताते हुए दूसरी मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ने को कहा लेकिन लोग नहीं माने। इस बीच शहर काजी की गाड़ी भी बाहर फंस गई। इस पर भीड़ और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। लोगों ने पुलिस पर शहर काजी की गाड़ी को रोकने का आरोप लगाया। कुछ लोग बैरिकेड्स फांदकर अंदर जाने लगे तो पुलिस ने भीड़ को पीछे धकेल दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और फिर शहर काजी की गाड़ी को भी आगे भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें