मेरठ। वार्ड-48 माधवपुरम में शनिवार को पानी की पाइप लाइन फट गई। इस घटना से करीब 10 हजार लोगों की आबादी प्रभावित हुई है। घरों में पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों को पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। पाइपलाइन फटने की सूचना तत्काल निगम को दी गई। घंटों बीत जाने के बाद भी निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पार्षद दीपक वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया है। ब्यूरो