फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिल-खारिज के लिए अधिवक्ता और लेखपाल में हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिल-खारिज के लिए अधिवक्ता और लेखपाल में हाथापाई
विज्ञापन

सरधना। तहसील मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर भूमि संबंधी दाखिल-खारिज को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। अधिवक्ताओं ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ता अमरीश मोहन शर्मा व लेखपाल/प्रभारी कार्यकारी कानूनगो दिनेश कुमार के बीच भूमि संबंधी दाखिल-खारिज को लेकर कहासुनी हो गई। गाली गलौज के बाद उनमें हाथापाई भी हुई। लोगों के मामला शांत कराने के बाद अमरीश मोहन अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने लेखपाल पर रुपये मांगने, शर्ट फाड़ने और सात हजार रुपये जेब से निकालने का आरोप लगाकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हिमेंद्र सैनी, वेदपाल सिंह समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर लेखपाल दिनेश कुमार का कहना है कि उनके चेंबर में पहुंचकर अधिवक्ता ने अभद्रता की। मामला एसडीएम के संज्ञान में डाल दिया गया हैं। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी घटना हुई है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें