फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अटौरा रोड युवक को उठा ले गए स्कॉर्पियो सवार टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
लोगों ने जताई पाकिस्तानी कनेक्शन मिलने पर एटीएस के ले जाने की आशंका
परिजन बोले, युवक को सऊदी अरब भेजने के मामले में ले गई है टीम
संवाद न्यूज़ एजेंसी

मवाना (मेरठ)। अटौरा रोड से बुधवार सुबह स्कॉर्पियो सवार लोग कस्बा मवाना निवासी इकरामुद्दीन नामक युवक को उठाकर ले गए। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने युवक को पाकिस्तानी कनेक्शन मिलने पर एटीएस के ले जाने की आशंका जताई। परिजन का कहना है कि उसने किसी युवक को सऊदी अरब भेजा था। इस मामले में उसे विशेष टीम लेकर गई है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास स्कॉर्पियो कार में सवार चार लोग अटौरा रोड पर पहुंचे और इकरामुद्दीन को उठाकर ले गए। इकरामुद्दीन के तीन भाई और चार बहनें हैं। इकरामुद्दीन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। वह बुनाई के साथ-साथ युवकों को नौकरी आदि के लिए सऊदी अरब भी भेजता है। उसके बड़े भाई इस्लामुद्दीन ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार टीम ने उन्हें बताया था कि किसी पंडित नाम के व्यक्ति को उसने सऊदी भेजा था। उस मामले में शिकायत मिलने पर वह इकरामुद्दीन को लेकर जा रहे हैं। एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि उन्हें मवाना से युवक को ले जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

मवाना निवासी आकिब को दुबई से लाने की है तैयारी
मवाना क्षेत्र के सठला गांव निवासी संदिग्ध आतंकी आकिब खान का पाकिस्तानी गैंगस्टरों से कनेक्शन सामने आ चुका है। वह दुबई में है और वहां से सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर धमकी देता है। जांच एजेंसियों ने उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है और अब उसका पासपोर्ट निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन







एटीएस जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भेजकर आकिब का पासपोर्ट निरस्त कराने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि आकिब के तार पाकिस्तान के हैंडलर्स से जुड़े हुए हैं और वह भारत में आतंकी साजिशों को अंजाम देने की योजना में शामिल था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें