फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली रोड पर स्कार्पियों ने कार में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेट्रो प्लाजा के सामने हुई घटना, स्कार्पियों सवार ने पहले कार को टक्कर मारी, फिर कुचलते हुए भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियों कार ने एक कार में टक्कर मारी। कार चालक ने नीचे उतरकर विरोध जताया तो स्कार्पियों चालक ने उसे टक्कर मारते हुए कुचलता व कई अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए भाग गया। गंभीर हालत में युवक को दिल्ली जनकपुरी के भगत हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने स्कार्पियों चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

कंकरखेडा के फाजलपुर अनूपनगर निवासी शिव रेड्डी ने बताया कि बुधवार रात उसका दोस्त दिल्ली विकासपुरी निवासी सुचेत चड्ढा अपनी हुंडई वैन्यू कार से मेरठ आया था। जब वह दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा के सामने पहुंचा तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्कार्पियों ने कार में टक्कर मार दी। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। सुचेत ने कार से नीचे उतरकर विरोध जताया तो स्कार्पियों सवार उन्हें टक्कर मारी और कुचलते हुए फरार हो गया। स्कार्पियों सवार ने भागते हुए दो कार को भी टक्कर मारी। तीन अन्य लोग भी स्कार्पियों की चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सुचेत को दिल्ली के भगत हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें