फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेला देखने आई महिला की स्कूटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के जिमखाना मैदान पर लगे मेला देखने आई महिला गुरजीत कौर की नई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चोरी हो गई। सिविल लाइन के पांडव नगर निवासी महिला गुरजीत कौर ने सोमवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व ही नई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी खरीदी थी। सोमवार रात वह जिमखाना मैदान पर लगे मेले को देखने के लिए गई थी। स्कूटी मैदान के बाहर खड़ी कर दी। एक घंटे बाद वह मेले से बाहर आई तो स्कूटी गायब थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। सीसीटीवी चैक किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें