ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की मौत, दोस्त घायल
मोदीपुरम (मेरठ)। सरधना रोड पर शनिवार को ईंट से भरे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में छात्र कपिल की मौत हो गई और उसका दोस्त मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने बताया कि सिर में चोट लगने के कारण कपिल की जान गई। अगर उसने हेलमेट लगाया होता तो वह बच सकता था।
कंकरखेड़ा मंगलपुरी निवासी 22 कपिल कुमार (22) दायमपुर निवासी अपने दोस्त मनीष के साथ कहीं जा रहा था। सरधना रोड पर लक्ष्य अस्पताल के सामने ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने घायल मनीष को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कपिल मवाना रोड स्थित जेपी कॉलेज से पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता बृजभूषण सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। पिता ने बताया कि कपिल सबसे बड़ा था, उससे छोटा भाई हर्ष और बहन खुशी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली और ट्रक को कब्जे ले लिया। पुलिस ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
बढ़ रहे हादसे
कंकरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं। एक माह में यहां पर हादसों में 12 लोगों की जान जा चुकी है। तेज रफ्तार और जगह-जगह खुले कटों के कारण हादसे हो रहे हैं।