संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में रविवार रात रोडवेज बस अड्डे के सामने से पान खाकर लौट रहे अजय गुप्ता से स्कूटी सवार दो युवक मोबाइल लूटकर ले गए। कुछ लोगों ने स्कूटी सवारों का पीछा किया लेकिन वे भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
थापर नगर निवासी अजय गुप्ता ने प्राथमिकी में बताया कि वह रोडवेज बस अड्डे के सामने पान खाने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय वह गली नंबर सात के पास पहुंचे, तभी पीछे से स्कूटी पर सवार दो युवक आए। उन्होंने अजय के हाथ से मोबाइल लूट लिया और गली नंबर पांच की ओर भाग गए। घटना के बाद उन्होंने आरोपियों की तलाश करने का प्रयास किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने युवकों की तलाश में अभियान चलाया। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि युवकों की तलाश के लिए दो टीम लगा दी गई है। युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।