संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम श्रीवान्या कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल मैच मेरठ स्ट्राइकर और शामली पुलिस फाइटर टीम के बीच हुआ। इसमें मेरठ स्ट्राइकर की टीम ने 77 रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
मेरठ स्ट्राइकर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसमें आयुष ने 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। रोहित भिंडर ने भी 42 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शामली पुलिस फाइटर की टीम 17.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी। मेरठ स्ट्राइकर की टीम ने 77 रन से मैच जीता और फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबल यूपी पुलिस टीम के साथ होगा। इस दौरान अभिषेक राय, रोहित, अनंत आदि लोग मौजूद रहे।