फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइंस ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। विजडम ग्लोबल स्कूल में रविवार को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के तत्वावधान में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। अंग्रेजी, विज्ञान व गणित विषयों की परीक्षाएं तीन सत्रों में संपन्न कराई गई। मेरठ के विभिन्न स्कूलों विजडम ग्लोबल, दीवान पब्लिक, केएल इंटरनेशनल, डीएवी आदि से 650 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों उत्साहित नजर आए। प्रधानाचार्या डॉ. बलजीत कौर सेठी ने कहा ऐसी परीक्षाएं छात्रों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच व वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं। प्रबंधन समिति अध्यक्ष अमर अहलावत ने कहा कि इस तरह की परीक्षा विद्यार्थियों में भविष्य की परीक्षा को लेकर मनोबल बढ़ाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें