मेरठ। बढ़ती ठंड को देखते हुए नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी बोर्ड के स्कूलों के अवकाश में विस्तार किया गया है। बीएसए आशा चौधरी ने बताया कि अब नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों में 24 और 26 दिसंबर को भी अवकाश रहेगा। वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस और 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में पहले से ही अवकाश घोषित है।
ऐसे में अब ये स्कूल 29 दिसंबर को खुलेंगे। वहीं स्कूल खुलने का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इससे पहले 22 और 23 दिसंबर को भी ठंड के चलते इन स्कूलों में अवकाश था। बीएसए ने बताया कि नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं निर्धारित समय पर ही संचालित की जाएगी।