फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी और लू को देखते हुए डीएम ने बदला स्कूलों का समय, सख्ती से पालन करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। डीएम की स्वीकृति के बाद बीएसए आशा चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह व्यवस्था अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगी। बीएसए ने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि गर्मी ओर लू से उन्हें राहत मिल सके। विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें