भराला के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को तिरंगा वितरित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान व प्र
सरूरपुर। कदम पब्लिक स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया। 72 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी के दिशा-निर्देशन व प्रधानाचार्य डॉ. पारुल चौधरी, एनसीसी अधिकारी गीता फोगाट और अकांश त्यागी के नेतृत्व में करीब 70 एनसीसी कैडेट्स ने यात्रा में भाग लिया। उप प्रधानाचार्य नवजोत सिद्धू, गौरव कुमार, शिवम दहिया, अभिषेक गुप्ता और आदित्य चिकारा मौजूद रहे। वहीं, जसड़ स्थित पीएम श्री विद्यालय की ओर से भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की। तिरंगा यात्रा में ग्राम प्रधान हाजी अफजाल, ग्राम सचिव कुलदीप सिंह व प्रधानाचार्य कवरजीत सिंह, इकबाल, भीकन, विकास कुमार मौजूद रहे।
बच्चों को वितरित किए 150 राष्ट्रीय ध्वज
दौराला। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को भराला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने विद्यालय के बच्चों को 150 राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे वितरित किए। उन्होंने बच्चों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियों में शामिल होने का आह्वान किया। तिरंगा झंडा पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मनिंदर विहान ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए देशभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक शशि कौशिक, ममता चौधरी, कविता बालियान, शालिनी शर्मा, रेशमा, आंगनबाड़ी सहायिका रामभतेरी, अनीता, पूजा आदि मौजूद रहीं।
भराला के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को तिरंगा वितरित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान व प्र