माछरा रहदरा केविद्यालय में शिक्षक अक्षय शर्मा व अन्य शिक्षक तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत करते हु
माछरा/मुंडाली। बुधवार से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ गांव के प्राइमरी स्कूलों में रौनक लौट आई। लंबे अवकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया। प्रवेश उत्सव के तहत सुबह से ही स्कूल के गेट रंग-बिरंगे गुब्बारे से सजे नजर आए। नन्हे-मुन्ने बच्चे बैग, किताब के साथ उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने उनका तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मिड डे मील भी खिलाया गया। उधर, रहदरा गांव में स्थित स्कूल के शिक्षक अक्षय शर्मा ने अभिभावकों से अपील की कि वह भी बच्चों के लिए तत्पर रहकर नियमित स्कूल भेजें। बच्चों को स्कूल से जोड़कर शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाना है। गांव कासमपुर में प्रधान, शिक्षकों एवं बच्चों ने गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली भी निकाली।
माछरा रहदरा केविद्यालय में शिक्षक अक्षय शर्मा व अन्य शिक्षक तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत करते हु