मेरठ। मेरठ जिला क्रिकेट संघ के अंडर-19 के ट्रायल बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे से मोदीपुरम स्थित रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में होंगे। ट्रायल में जिला क्रिकेट संघ में पंजीकृत क्रिकेटर ही भाग ले सकेंगे। संघ के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि जो खिलाड़ी फार्म भर चुके हैं और फीस जमा नहीं कराई है, वह पहले फीस जमा कराएं और इसके बाद ट्रायल में पहुंचे। खिलाड़ियों को फीस जमा करने की रसीद भी साथ लानी होगी। मैदान पर पहुंचकर भी खिलाड़ी अपनी फीस जमा करा सकते हैं। वहीं, अंडर-16 के ट्रायल के दौरान जो खिलाड़ी फीस जमा नहीं कर सके थे और उनके ट्रायल नहीं हुए थे, वे भी अपनी फीस जमा कर ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। संवाद