मेरठ। शहर में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए स्कूलों ने भी बच्चों की सेहत को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी कर मास्क लगाकर स्कूल आने की सलाह दी जा रही है। इसी क्रम में दीवान स्कूल की ओर से भी नोटिस जारी किया गया है। इसमें अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजते समय मास्क उपलब्ध कराने और उन्हें नियमित रूप से मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है। स्कूल प्रबंधन ने प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बच्चों को बचाने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने पर जोर दिया है। एडवाइजरी में बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ अन्य स्कूल भी विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर ऐेसे कदम उठा सकते हैं। संवाद