मेरठ। दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक ने बुधवार को भी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। परिषदीय, राजकीय-अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएससी से और मदरसा बोर्ड के कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं के बच्चों का तीन सितंबर को भी अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी भारी वर्षा होने का अनुमान है। बारिश के दौरान छात्रों को स्कूल आने जाने में परेशानी होती है। ऐसे मौसम में हादसों की भी आशंका रहती है। इसलिए बुधवार को भी नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है।