मेरठ। स्कूल राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 25 से 29 सितंबर तक देवरिया में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राजेश तोमर कुश्ती एकेडमी के पहलवानों ने 5 पदक जीते। इसमें चार रजत और एक कांस्य पदक शामिल रहा।
अंडर 14 में अंगद बैसला ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। अंडर 17 में वर्षा सिंह ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, अलका ने 43 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। अंडर 19 में मुस्कान चौधरी ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत और अर्जुन प्रधान ने 63 किलोग्राम ग्रीको रोमन में रजत पदक जीता। इस मौके पर कोच राजेश ने सभी पहलवानों को सम्मानित किया। संवाद