फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, अफसरों से लगाई न्याय की गुहार

Wed, 06 Mar 2019 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पहले शिक्षिका संग सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर नशे में धुत होकर उसकी वीडियो वायरल कर दी। 

विज्ञापन


करीब एक साल तक शिक्षिका का इसी वीडियो के आधार पर शोषण किया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अफसरों से न्याय की गुहार लगाई।

परीक्षितगढ़ निवासी युवती ने बताया कि वह एक साल पहले तक क्षेत्र के ही स्कूल में पढ़ाती थी। एक दिन वह अपना मोबाइल फोन ठीक कराने के लिए घर से निकली थी। उसे परीक्षितगढ़ मुख्य बाजार जाना था। उसने शार्टकट अपनाया। सुनसान जगह पर एक कार आकर रुकी।

कार में एक गांव का परिचित शादाब, उसके दोस्त फरियाद और अनीस थे। शादाब ने उसे कार के पास बुलाया और अचानक कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद गाड़ी में डालकर कहीं ले गए। होश आने पर शादाब ने उसे मोबाइल में उसकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाई और कहा कि मुंह खोला तो बदनाम कर देंगे। इसके बाद तीनों युवक उसे वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।

इसी बीच फरियाद और अनीस कहीं चले गए। शादाब लगातार उसे शिकार बनाता रहा। फरवरी माह में शादाब ने उसकी वीडियो वायरल कर दी। इसकी जानकारी लगते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के साथ वह थाने पहुंची और तीनों के खिलाफ 17 फरवरी 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने उसके 164 के बयान भी दर्ज नहीं कराए। एसपी क्राइम डा. बीपी अशोक ने थाना परीक्षितगढ़ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

दबिश दी जा रही है
एसपी क्राइम के आदेश पर इस मामले की विवेचना में थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी लगी है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - शिव दत्त, एसओ परीक्षितगढ़

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें