परीक्षितगढ़ निवासी युवती ने बताया कि वह एक साल पहले तक क्षेत्र के ही स्कूल में पढ़ाती थी। एक दिन वह अपना मोबाइल फोन ठीक कराने के लिए घर से निकली थी। उसे परीक्षितगढ़ मुख्य बाजार जाना था। उसने शार्टकट अपनाया। सुनसान जगह पर एक कार आकर रुकी।
कार में एक गांव का परिचित शादाब, उसके दोस्त फरियाद और अनीस थे। शादाब ने उसे कार के पास बुलाया और अचानक कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद गाड़ी में डालकर कहीं ले गए। होश आने पर शादाब ने उसे मोबाइल में उसकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाई और कहा कि मुंह खोला तो बदनाम कर देंगे। इसके बाद तीनों युवक उसे वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।
इसी बीच फरियाद और अनीस कहीं चले गए। शादाब लगातार उसे शिकार बनाता रहा। फरवरी माह में शादाब ने उसकी वीडियो वायरल कर दी। इसकी जानकारी लगते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के साथ वह थाने पहुंची और तीनों के खिलाफ 17 फरवरी 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने उसके 164 के बयान भी दर्ज नहीं कराए। एसपी क्राइम डा. बीपी अशोक ने थाना परीक्षितगढ़ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
दबिश दी जा रही है
एसपी क्राइम के आदेश पर इस मामले की विवेचना में थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी लगी है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- शिव दत्त, एसओ परीक्षितगढ़
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/