दो दिन और बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल
मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी बोर्ड से संबंधित नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूलों को 3 और 4 जुलाई को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इससे पूर्व डीएम ने गर्मी के कारण 1 और 2 जुलाई को भी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए थे। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही खुलेंगे।