फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराई

विज्ञापन
मेरठ-सिवाया टोल प्लाजा पर ट्रक से बस टकराने के बाद टोल ऑफिस में मौजूद बच्चे। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला। सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार को एक स्कूली बस ने एक वाहन को ओवरटेक करने के फेर में ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे बस के शीशे टूट गए। हालांकि हादसे में बस में सवार बच्चे बाल-बाल बचे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौके पर दौड़े टोलकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला और टोल प्लाजा में कुछ देर बैठाया। हालांकि दोनों चालक बिना कार्रवाई किए लौट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोदीपुरम स्थित एक स्कूल की बस शुक्रवार को छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने दौराला गई थी। वहां से वापस लौटने के दौरान बस सिवाया टोल प्लाजा पर भगवती कॉलेज के सामने पहुंची। वहीं, एक वाहन को ओवरटेक करने के फेर में चालक ने ट्रक को टक्कर मार दी। जिस कारण बस में सवार बच्चों में दहशत फैल गई और बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर टोल के सुरक्षा इंचार्ज मनिंदर विहान टोल कर्मियों के साथ बस की ओर दौड़े और बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चों को कुछ देर टोल के ऑफिस में बैठाकर रवाना किया। वहीं, ट्रक व बस का चालक बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गए। थाना प्रभारी रितेश कुमार का कहना है कि दोनों चालकों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया था। हालांकि गलती बस चालक की थी। बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें