फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल बस ड्राइवर पर बच्चों से अश्लील हरकत का आरोप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा/किठौर। स्कूल बस के ड्राइवर पर बच्चों को सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुधवार को एक गांव निवासी अभिभावक ने किठौर थाना में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके और गांव के अन्य बच्चे क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बस ड्राइवर भीम सिंह बच्चों को बस में लाने के बजाय एक थ्री-व्हीलर में लेकर आया।
विज्ञापन

आरोप है कि ड्राइवर भीम सिंह बच्चों को सीधे घर छोड़ने के बजाय समयपुर गांव की ओर एक सुनसान जगह ले गया। वहां उसने थ्री-व्हीलर खराब होने का बहाना बनाया। उसने बच्चों को गोल गप्पे और कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद उसने आगे बैठे बच्चों के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। बच्चे सहमकर रोने लगे।
आरोपी ड्राइवर जैसे ही बच्चों को लेकर उनके गांव में पहुंचा था तो बच्चे सहमे हुए थे। परिजनों को देखकर बच्चे रोने लगे। जब तक परिजनों बच्चों से कुछ पूछते तब तक आरोपी मौके से तुरंत थ्री-व्हीलर लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

सीओ किठौर राम प्रकाश ने बताया कि आरोपी ड्राइवर भीम सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। स्कूल बस और थ्री व्हीलर को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें