फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की

विज्ञापन
क्यूब हाइवे कंपनी द्वारा छात्रवृत्ति के वितरित किए गए चेक के साथ छात्राएं व कंपनी के अधिकारी और श - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला। हर वर्ष की तरह क्यूब हाईवे कंपनी के तत्वावधान में दस कॉलेजों की 20 छात्राओं को दो लाख की छात्रवृत्ति दी गई। कंपनी ने शुक्रवार को तीन कॉलेजों की छह छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को क्यूब हाईवे कंपनी के मैनेजर प्रदीप चौधरी, कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी अश्वनी चौहान, सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान सबसे पहले भराला गांव स्थित बीपी इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने मानसी शर्मा तथा वर्षा को दस-दस हजार रुपये के चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद अधिकारी दौराला स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां अधिकारियों ने छात्रा लवी शर्मा व नेहा तथा कबूल कन्या इंटर कॉलेज खतौली में मेघा एवं प्रियंका पांडे को सम्मानित किया। अधिकारी प्रदीप चौधरी ने कहा कि कंपनी का इसके पीछे उद्देश्य यह है कि छात्राएं और भी ज्यादा पढ़ाई करके अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। वहीं, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ सकेंगी। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, डॉ. नीरा तोमर, सीमा त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें