मेरठ। परतापुर-गगोल रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लगने की घटना के बाद संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली। व्यापारी नेता सुमित चौधरी समेत अन्य व्यापारियों ने भी मौके पर पहुंचकर आर्थिक सहायता की मांग की। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने एडीएम सिटी बृजेश कुमार से फोन पर वार्ता कर प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का आग्रह किया। एडीएम ने नियमानुसार सहायता का आश्वासन दिया।