फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो...पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
सुनील कैथवास....औघड़नाथ  मंदिर के श्रीराधा गोविंद मंदिर में जन्माष्टमी के दूसरे दिन नंद उत्सव म
विज्ञापन
- नंदोत्सव पर बाबा औघड़नाथ सहित अन्य मंदिरों में दूसरे दिन भी लगे मेले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। घरों और देवालयों में नंदोत्सव पर सभी ने नंदलाला को पालना झुलाया। मंदिरों में भजन संध्या हुई। गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...जैसे भजन मंदिरों में गूंजते रहे। कई मंदिरों में लड्डू गोपाल की झांकी सजाई गई। मंदिरों में दूसरे दिन भी मेले सजे रहे।
बाबा औघड़नाथ मंदिर में फूलों और लाइटों से सजावट की गई। पंडित अनूप शर्मा ने सुबह 5:30 बजे मंगल आरती की। कन्हैया को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। भक्तों के दर्शन के लिए गर्भगृह में चांदी के पालने में लड्डू गोपाल को विराजमान किया गया। मंदिर के बाहर अस्थाई दुकानों पर लोगों ने खाद्य पदार्थाें का आनंद लिया। पेड़ा, सेव और चरणामृत बांटा गया। इस अवसर पर सतीश सिंघल, सुनील गोयल, अमरीश अग्रवाल, ब्रजभूषण गुप्ता, दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन

सदर महा बिल्वेश्वर नाथ मंदिर स्थित भगवान जगन्नाथ जी मंदिर में पंडित गणेश दत्त शर्मा ने पूजन कराया। भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा जी के विग्रह को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया। भगवान का शृंगार पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को भगवान का छठी उत्सव होगा। वहीं, शिव शक्ति नगर एडमिरल अपार्टमेंट स्थित मंदिर में तरुण कुमार गुप्ता ने पूजन किया। इस अवसर पर मेधांश, अविचल, नीरज गोयल, निशांत, निखिल, हनी गोयल, दीपाली आदि मौजूद रहे।
बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर में दिखाई ऑपरेशन सिंदूर की झांकी
- केसरगंज स्थित बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर में लाइट और साउंड के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की झांकी प्रदर्शित की गई। पूजा के बाद भारतीय सेना के पराक्रम को प्रदर्शित किया गया। श्रीकृष्ण के साथ भारत माता के जयकारे भी गूंजे। इस मंदिर में भारत माता की मूर्ति भी विराजमान है। इसकी अन्य विग्रहों के साथ पूजा की जाती है। कार्यक्रम में राजीव मित्तल, अभिनव, अमन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, महेश मित्तल, विशाल गर्ग, पवन मित्तल, सर्वेश नंदन गर्ग, सत्येंद्र अग्रवाल आदि रहे।
बच्चों ने सेना के शौर्य का प्रदर्शन किया
- लालकुर्ती रामा संकीर्तन मंदिर में भी भारतीय सेना के शौर्य का प्रदर्शन किया गया। अमन और अजय ने सुंदर प्रस्तुति दी। पंडित अंबुज मिश्रा ने विधिविधान से पूजन किया। मुख्य अतिथि विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा नेता करुणेश नंदन गर्ग, आईआईएमटी से मयंक अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, सुरेश चंद्र शर्मा, शमशेर सिंह, राज कोहली, सुदेश यादव ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। अतिथियों का स्वागत सुरेश छाबड़ा, डोली गुपता, विशाल कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर पंडित राजेश शर्मा, नवीना छाबड़ा, राकेश मोहन, डॉ. सतीश शर्मा, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा...
- गांधी आश्रम चौराहा स्थित जयसी राम मंदिर में खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से खाटू श्याम संकीर्तन हुआ। इसमें खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया गया। भगवान गणेश, राधा कृष्ण और हनुमान जी की आरती हुई। ऐश्वर्या, विक्की अलबेला ने भजन प्रस्तुत किए। श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा आदि भजनों पर सब झूम उठे। इस अवसर पर अनिल गोयल, उमेश वर्मा, रतन लाल, सुमित अग्रवाल, पुनीत शर्मा, श्याम कोली आदि रहे। वहीं, शारदा रोड स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में नंदोत्सव कार्यक्रम का हुआ। कन्हैया को पंडित अशोक शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, भरत राजपूत, अरविंद शर्मा, दीपक शर्मा ने भोग लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें