मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के छात्रावास में शुक्रवार को दीपावली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति व परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक व प्रबंध समिति के सदस्य पवन भार्गव ने दीप जलाकर किया। डीन ऑफ साइंस प्रो. कल्पना चौधरी छात्रावास समिति की सदस्य के तौर पर उपस्थित रहीं। सभी विद्यार्थियों ने रंगोली, दीप सज्जा जैसी विविध प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आदर की भावना पैदा करते हैं। संचालन छात्रावास समिति की मुख्य अधीक्षका प्रो. नीलम सिंह, अधीक्षिका चित्रांशी शर्मा एवं डॉ. मधु मलिक ने किया। संवाद