आसपास के लोगों ने मारपीट की सूचना कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद यूपी 112 और लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मारपीट में दुकानदार मोमिन उसका भाई गोलू और भांजा सादाब घायल हो गए।
पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुकानदार ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि दुकान के गल्ले में 40 हजार रुपए रखे हुए थे जिसे आरोपी लूट कर ले गए। 8 युवकों के खिलाफ मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है की जांच में सामने आया है कि मामला मारपीट का है। दुकान में घुसकर लूट की बात पुलिस की जांच में सही नहीं पाई गई। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।