फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूजीसी प्रावधानों के विरोध में अस्तित्व बचाओ पदयात्रा जारी

विज्ञापन
भामौरी गांव में यूजीसी के प्रावधानों के विरोध में ‘अस्तित्व बचाओ’’’’ पदयात्रा के दौरान ग्रामीणो
विज्ञापन
सरधना। यूजीसी प्रावधानों के विरोध में राजपूत उत्थान सभा की अस्तित्व बचाओ पदयात्रा जारी है। बुधवार को यह पदयात्रा सातवें दिन शहीद गांव भामौरी पहुंची। यहां पदयात्रियों ने ग्रामीणों से संवाद कर अपनी आपत्तियों और मांगों की जानकारी दी। पदयात्रा का नेतृत्व राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सोम ने किया।
विज्ञापन

डॉ. अजय सोम ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं है। इसका लक्ष्य यूजीसी प्रावधानों पर समाज की चिंताओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है। साथ ही, सरकार और प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखना भी है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से अधिक लोगों को इस मुद्दे से जोड़ा जा रहा है। आने वाले दिनों में यह पदयात्रा क्षेत्र के अन्य गांवों से होकर गुजरेगी। वहां ग्रामीणों और युवाओं से यूजीसी से संबंधित आपत्तियों पर चर्चा होगी। पदयात्रा में राजपूत उत्थान सभा के जिलाध्यक्ष सचिन सोम समेत अन्य लोग शामिल रहे। पदयात्रियों ने कहा कि शिक्षा से जुड़े किसी भी प्रावधान पर सभी संबंधित पक्षों की चिंताओं पर विचार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें