फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज व स्कूल की आधारशिला रखेंगे सौरभ सागर महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के जैन बड़े मंदिर में विराजमान आचार्य सौरभ सागर महाराज के पावन सानिध्य में भगवान धर्मनाथ का मोक्ष कल्याणक बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात: कालीन बेला में गुरु वंदना के बाद कुंथुनाथ भगवान के साथ-साथ चौबीसों तीर्थंकर भगवान की अभिषेक-शांतिधारा की गई।
विज्ञापन

भगवान को निर्वाण लड्डू गौरव जैन द्वारा समर्पित किया गया। महाराज द्वारा सरधना समाज को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सरधना के अंदर यह धर्म प्रभावना ऐसे ही बनी रहनी चाहिए। इसके लिए सबको समझदारी और परिपक्वता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म सागर हॉल में धर्मनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाना बेहद दुर्लभ संयोग है। 50 वर्ष पूर्व आचार्य धर्म सागर सरधना नगरी में आए थे, जो बेहद सरल, शांत और सहज थे। महाराज ने बड़े मंदिर से नानू रोड स्थित बाहुबली ट्रेडर्स के लिए विहार किया, जहां से महाराज 31 मई को गंग नहर किनारे मंढियाई गांव के निकट डिग्री कॉलेज व पब्लिक स्कूल की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर सतीश चंद जैन, कुणाल जैन, श्रेयांस जैन, कमल जैन, दीपक जैन, अनिल जैन सराफ, अभिषेक जैन, शानू जैन सभासद, सिद्धांत जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें