मेरठ। ब्रह्मपुरी के चर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान के मायके में खाना बनाते समय बृहस्पतिवार को गैस का रिसाव से सिलिंडर में आग लग गई। जलते हुए सिलिंडर को मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी बाहर निकाल कर लाए। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से कोई हानि नहीं हुई।
प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली आरोपी मुस्कान का परिवार ब्रह्मपुरी में रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर उसकी मां कविता रस्तोगी घर में खाना बना रही थी। अचानक गैंस सिलिंडर में आग लग गई। शोर की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकल आए। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर भी आधे घंटे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने मौके पर लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आग लगने कोई नुकसान नहीं हुआ।