फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड : 21 अप्रैल को होगी मुस्कान और साहिल की पेशी, कोर्ट में होंगे सवाल-जवाब

Sat, 18 Apr 2026 10:47 PM IST
Pratyush Sharma अमर उजाला, न्यूज़ नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में सभी गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अब 21 अप्रैल को न्यायालय में आरोपी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला की पेशी होगी, जिसमें दोनों से सवाल-जवाब होंगे और उसके आधार पर इसी माह केस का फैसला आ सकता है।
विज्ञापन
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि सौरभ हत्याकांड की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार की अदालत में चल रही है। तीन मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस वजह से नहीं हो पाई सुनवाई

ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में वकीलों के कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस केस में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की मंगलवार को न्यायालय में पेशी होगी। दोनों आरोपियों से गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय सवाल पूछेगी।


अबतक 22 गवाहों के बयान हुए दर्ज

इस केस में 22 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। अब नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 351 (पहले सीआरपीसी की धारा 313) की कार्यवाही चल रही है। आरोपी अपनी सफाई में कोई गवाह या साक्ष्य नहीं देते तो केस में अंतिम बहस शुरू होगी।


वीसी से भी हो सकती है पेशी

सुरक्षा की दृष्टि से 21 अप्रैल को भी आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हो सकती है। न्यायालय के आदेश पर ही उन्हें कोर्ट में पेशी पर बुलाया जाएगा। इस केस में इसी माह फैसला आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें