फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: तीन दिन शिमला के होटल में रुके थे मुस्कान और साहिल, मैनेजर ने एंट्री रजिस्टर दिखा बताई ये बात

Fri, 20 Mar 2026 09:05 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: शिमला से मेरठ आकर होटल मैनेजर देवेंद्र शर्मा ने गवाही दी। देवेंद्र ने बताया कि उनके चेहरे देखकर पता नहीं चल रहा था कि ये इतना बड़ा हत्याकांड करके आए हैं, दोनों बिल्कुल नॉर्मल थे। दोनों ने अपना आधार कार्ड होटल में दिया था।
विज्ञापन
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौरभ हत्याकांड में बृहस्पतिवार को शिमला के होटल के मैनेजर देवेंद्र शर्मा की कचहरी स्थित जिला जज की कोर्ट में गवाही हुई। अभी कसौल के होटल मैनेजर की भी गवाही होनी है। जिला जज कोर्ट में मामले की सुनवाई होने के चलते पुलिस जल्दी-जल्दी गवाही करा रही है।
विज्ञापन

 

होटल मैनेजर देवेंद्र शर्मा ने अदालत में बताया कि मार्च 2025 में मुस्कान-साहिल उसके होटल में रुकने आए थे। दोनों उसके होटल में रुके थे। वह सौरभ की हत्या करके आए थे ये हमें नहीं पता था। उनके चेहरे से मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि वो क्या करके आए हैं। कोर्ट के समक्ष उन्होंने बयान देने के बाद बाहर आकर बताया कि मुस्कान-साहिल हमारे यहां रुके थे। उनकी एंट्री दिखा दी गई। मुस्कान और साहिल ने अपना आधार कार्ड दिखाकर रूम में एंट्री की थी।
 
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शिमला से होटल लॉर्डस ग्रे के मैनेजर देवेंद्र शर्मा की गवाही हुई है। उन्होंने बताया कि 5 से 7 मार्च 2025 तक मुस्कान-साहिल हमारे होटल में आए थे। रुके भी थे। वो अपने साथ होटल का वो एंट्री रजिस्टर लेकर आए थे। जो कोर्ट में दिखाया है। साथ ही कुछ फुटेज थी वो भी लेकर आए थे। अब अगली सुनवाई के लिए इस केस में कसौल के होटल मैनेजर को गवाही के लिए बुलाया गया है।

ये भी देखें...
आतंकी कनेक्शन: मेरठ से आजाद को उठा ले गई ATS, पुलिस ने पत्नी का मोबाइल कब्जे में लिया, घर भी खंगाला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें