शीला प्रियपाल सरस्वती शिशु वाटिका में विद्यारंभ संस्कार का कार्यक्रम प्रतिभाग करती माताएं। (स्
मवाना। शीला प्रियपाल सरस्वती शिशु वाटिका हरिहर विहार कॉलोनी में स्थित विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार का कार्यक्रम मनाया गया। पूर्व आचार्य गार्गी शर्मा एवं आशु ठाकुर कार्यक्रम के अतिथि रहे। कार्यक्रम का आरंभ घोष द्वारा हुआ। भजन और घोष के साथ विद्यालय की परिक्रमा हुई। गार्गी, आशु ठाकुर, प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा एवं वाटिका प्रमुख रीना रस्तोगी ने मां सरस्वती के समक्ष की दीप प्रज्वलित किया। संचालन प्रीति शर्मा ने किया। उन्होंने हिंदू धर्म में 16 संस्कारों का वर्णन किया। गार्गी ने विद्यारंभ संस्कार के महत्व के बारे में जानकारी दी। सभी माताओं ने अपने बच्चों को अपनी गोद में बैठाकर अपनी अनामिका उंगली से स्वास्तिक और ओम लिखवा कर अक्षत एवं पुष्पार्चन किया। सभी माताएं अपने घर से भागवत व रामायण लाल कपड़े में रखकर लेकर आई और उन्होंने विद्यालय की परिक्रमा की। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।