पशु प्रदर्शनी में सत्य करण घोरिया की मुर्रा नस्ल की भैंस अव्वल आने पर शील्ड व प्रमाण पत्र प्राप
बहसूमा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मोदीपुरम में आयोजित पशु प्रदर्शनी में क्षेत्र के रामपुर घोरिया निवासी सत्यकरण की मुर्रा नस्ल की भैंस को प्रथम स्थान दिया गया। गांव में भैंस को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी बीते बुधवार को हुई। पशु प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में किसान भैंस लेकर पहुंचे। सत्यकरण ने बताया कि उसकी भैंस 25 लीटर दूध देती है। आयोजकों ने उन्हें प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।