फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति पर चर्चा की

विज्ञापन
डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा शिक्षक अभिभावक सभा। (स्त्रोत स्कूल) बहसूमा।
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे के डीपीएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के उपरांत अभिभावक–शिक्षक बैठक हुई। कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना रहा। बैठक के दौरान अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी गई तथा शिक्षकों के साथ खुलकर संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यालय के विभिन्न वर्गों में विद्यार्थियों की प्रगति पर आधारित रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत की गई और अभिभावकों द्वारा विद्यालय की शिक्षण पद्धति की सराहना की गई। प्रधानाचार्य जिया जैदी ने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। शिक्षकों का परिश्रम तभी फलदायी होता है जब घर पर अभिभावक बच्चों को प्रोत्साहन और सकारात्मक वातावरण प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें