फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात्विक आहार स्वस्थ्य और सशक्त बनाता है : अमरपाल

विज्ञापन
सीसीएसयू में चल रहे योग शिविर में योग करते साधक। स्रोत : संस्थान।
विज्ञापन
सीसीएसयू में नित्य योग शिविर का सातवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित नित्य योग शिविर के सातवें दिन योगाचार्य अमरपाल ने योग साधकों को मानव शरीर की आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक संरचना के विषय में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योग दर्शन के अनुसार मानव शरीर पांच कोशों अन्नमय कोश, प्राणमय कोश, मनोमय कोश, विज्ञानमय कोश तथा आनन्दमय कोश से मिलकर बना है। इन पंचकोशों की समुचित समझ और संतुलन ही व्यक्ति के समग्र शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं सात्विक आहार अन्नमय कोश को स्वस्थ एवं सशक्त बनाता है। प्राणमय कोश शरीर में प्रवाहित होने वाली जीवन ऊर्जा अर्थात प्राणशक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। विभिन्न प्राणायामों एवं योगाभ्यास के माध्यम से इस कोश को संतुलित रखा जा सकता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ साधकों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. विवेक त्यागी, डॉ. कमल शर्मा, अंजुम मलिक, अरुण सिसोदिया, विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

सीसीएसयू में चल रहे योग शिविर में योग करते साधक। स्रोत : संस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें